Press "Enter" to skip to content

“रोशन ने मुझे नहीं मैंने रोशन को भगाया” वीडियो में लड़की ने कहा- हमें कुछ भी हुआ तो मेरा परिवार जिम्मेदार

मुंगेर: मुंगेर की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, लड़की ने कहा कि रोशन ने मुझे नहीं मैंने रोशन को भगाया है। लड़की के परिवार ने अपह’रण का केस दर्ज कराया है। उसने अपने माता-पिता पर आ’रोप लगाते हुए अपने अप’हरण की कहानी को झूठा करार दिया है।लड़की ने बताया है कि उसने खुद ही अपने प्रेमी को मजबूर किया है कि वह उसे भगा ले जाए और विवाह कर ले। लेकिन उसके पिता ने उसके झूठे अपह’रण का मामला नया रामनगर थाना में दर्ज करा दिया है। लड़की रामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम की रहने वाली है।

वीडियो से युवती की पहचान प्रियंका कुमारी के तौर पर हुई है। उसका कहना है कि उसे डर है कि अगर उसके प्रेमी सह पति की किसी कारण गिर’फ्तारी होती है या फिर उसकी बरा’मदगी होती है तो उसके परिजन कुछ भी गलत कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, अहरा पाटम निवासी रोशन कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही है और तस्वीरें भी शेयर की है।

बताया गया है कि लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस कारण दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के साथ ही काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की 23 नवंबर की सुबह 11 बजे दिन में अपने घर से परीक्षा देने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वह सीधे अपने प्रेमी के पास दिल्ली पहुंच गई। दोनों ने शादी भी कर ली है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

लड़की खुद वीडियो बनाकर और लोगों के बीच शेयर कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। इस संबंध में नया रामनगर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। एफआईआर दर्ज हो गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *