Press "Enter" to skip to content

कुढ़नी उपचुनाव: 10वें राउंड में जदयू के मनोज कुशवाहा आगे; 1429 वोटों से बनाई बढ़त

आज कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा आएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। आरडीएस कॉलेज में 19 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। 23 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। 17 राउंड के बाद जीत-हार का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। काउंटिंग को देखते हुए  आरडीएस कॉलेज के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉलेज के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ भी जुटी हुई है।

– पहले राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे थे। -पहले राउंड में केदार गुप्ता को 4194 तो मनोज कुशवाहा को पहले राउंड में 2195 वोट मिले हैं। -दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे चल रही थी। केदार गुप्ता को 7936 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 6369 वोट। -तीसरे राउंड में भी बीजेपी आगे रही। केदार गुप्ता को 11843 को वोट मिले और मनोज कुमार सिंह 10628 वोट मिले। -तीसरे राउंड में भाजपा और जेडीयू का अंतर कम हुआ है। पहले और दूसरे राउंड की तुलना में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार 1215 वोट से आगे चल रहे थे। जबकि पहले राउंड में 1999 वोट से आगे थे। -चौथे राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता ने बढ़त बनाई थी। केदार गुप्ता को 15493 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 14552 वोट। चौथे राउंड में VIP और AIMIM प्रत्याशी से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े। -5वें राउंड में JDU के मनोज कुशवाहा आगे। कुशवाहा ने 682 वोट से बढ़त बनाई है। केदार गुप्ता को 18211 वोट मिले। मनोज कुमार को 18893 वोट मिले।

-6वें राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता फिर से आगे चल रहे हैं। केदार प्रसाद गुप्ता को 22587 वोट तो मनोज कुशवाहा को 20521 वोट मिले हैं। -6वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता 2066 वोट से आगे चल रहे हैं।

-7वें राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। केदार गुप्ता को 26948 वोट मिले हैं। मनोज कुमार सिंह 23312 वोट मिले हैं। केदार गुप्ता ने 3636 वोट की बढ़त बनाई है।

-8वें राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। केदार गुप्ता ने 2553 वोट की बढ़त बनाई है। केदार गुप्ता को 30324 वोट मिले हैं। मनोज कुशवाहा को 27771 वोट मिले हैं।

8वें राउंड में BJP के केदार गुप्ता आगे; 2553 वोट से बनाई बढ़त | Kudhani  Bihar Election Result Update; BJP Kedar Gupta JDU Manoj Kushwaha | Bihar  Election - Dainik Bhaskar

-9वें राउंड में JDU के मनोज कुशवाहा आगे चल रहे हैं। उन्होंने 1802 वोटों से बढ़त बनाई है। केदार प्रसाद गुप्ता 32198 तो मनोज कुशवाहा को 34000 वोट मिले।

-10वें राउंड में JDU के मनोज कुशवाहा आगे चल रहे हैं। केदार प्रसाद गुप्ता को 35569 और मनोज कुशवाहा को 36998 वोट मिले हैं।

दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होगी

कुढ़नी प्रखंड में 39 पंचायत हैं। दोपहर बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी की किसकी जीत होगी और किसकी हार होने वाली है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। SSB के जवान और जिला पुलिस बल की तैनाती है। किसी भी अनजान शख्स को मतगणना स्थल के आसपास आने की मनाही है। कुढ़नी सीओ ने शाम में आकर मतगणना स्थल का जायजा लिया।

जदयू-भाजपा में कड़ी टक्कर

बता दें कि इस उपचुनाव में मुख्य रूप से लड़ाई भाजपा और जदयू के बीच है। जेडीयू से मनोज कुशवाहा तो भाजपा से केदार गुप्ता उम्मीदवार हैं। जबकि वीआईपी से नीलाभ कुमार और AIMIM से गुलाम मुर्तुजा भी चुनाव में हैं। लेकिन सीधी टक्कर जेडीयू और भाजपा में है। वोटिंग के दौरान जनता का रुझान जेडीयू प्रत्याशी की तरफ देखने को मिला था। गिनती के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *