Press "Enter" to skip to content

जयमाला के बाद फरा’र हुआ दूल्हा तो लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बं’धक, फिर…..

बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फ’रार हो गया। दूल्हे की इस हरकत से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को बं’धक बना लिया। इसके बाद घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अंत में इस शादी के लिए ऐसी डील हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दूल्हे पक्ष के लोगों को बचाने के लिए दुल्हन से दूल्हे के चचेरे भाई की शादी करा दी गई।

मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है। यहां पूरे धूमधाम से पहले बारात लाई गई। दूल्हे और दुल्हन का जयमाला भी हो गया लेकिन दुल्हन को देखते ही दूल्हा मौके से भाग निकला।

जब लड़की वालों को घट’ना की सूचना मिली तो वे आग बबूला हो उठे। उन्होंने बारातियों को बंध’क बना लिया और दूल्हे को बुलाने को कहा। दूल्हा तो नहीं आया लेकिन बाद में शादी के लिए अजीबोगरीब डील हो गई।

बंध’क बने बारातियों को छुड़ाने के लिए दूल्हे के चचेरे भाई की शादी दुल्हन से करा दी गई। माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का बेटा विजय कुमार बारात लेकर महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पहुंचा था। लेकिन उसके फरार होने के बाद उसके चचेरे भाई और उस दुल्हन की शादी करा दी गई। तब जाकर ये मामला शांत हुआ।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *