Press "Enter" to skip to content

बिहार: इंग्लैंड की गोरी मेम का बिहारी छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार पहुंच रचाई शादी

बांका: इंग्लैड की मेम को बिहार के छोरे से ऐसा प्यार हुआ कि उसने सात समंदर पार पहुंचकर अपने इश्क को अंजाम तक पहुंचा दिया। बांका में हुई इस अनोखी शादी के सैकड़ों लोग गवाह बनें।

WOW! बिहारी बाबू को इंग्लैंड की छोरी से अमेरिका में हुआ प्यार, देवघर में  रचाई शादी - Unique Love Story, Amazing wedding- WOW! Bihari Babu fell in  love with girl from england

दरअसल, इंग्लैंड की रहने वाली हेलेन को बांका के रहने वाले अमित कुमार से प्यार हो गया। अमित एक इंजीनियर है और यूएसए में उसकी मुलाकात हेलेन से हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद देवघर में धूमधाम के साथ उनकी शादी संपन्न हो गई।

दरअसल, बांका के बिरिनिया स्थित लुरीटांड गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद राय का बेटा अमित पेशे से एक इंजीनियर है। अमित यूएसए में इंजीनियर की नौकरी करता था।

इसी दौरान उसे इंग्लैंड की हेलेन नया नाम गुड़िया से उसे प्यार हो गया। दोनों ने साथ साथ जीने मरने की कसमें खाईँ। आक्सफोर्ड के रहने वाले लड़की के माता-पिता पैट्रिक बैडली और लूसी बैडली के साथ ही अमित के माता-पिता की सहमति के बाद गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

देवघर के एक मैरिज हॉल में हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। विदेशी दुल्हन की एक झलक पाने के लिए क्या महिलाएं और क्या पुरुष सभी बेकरार दिखे। लड़के के माता-पिता को दुल्हन की भाषा समझने में परेशानी जरूर आ रही है लेकिन पूरा परिवार काफी खुश है। पूरे जिले में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *