Press "Enter" to skip to content

बिहार: चाचा को चुकानी पड़ी भतीजे के प्यार की कीमत, लड़की वालों ने पी’ट-पी’टकर ले ली जा’न

बेगूसराय: प्रेम प्रसंग को लेकर एक शख्स की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी गई। प्रेमी युगल को घर से भगाने का आरो’प लगाते हुए लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा को मौ’त के घात उतार दिया।घ’टना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो’पी को गिरफ्तार कर लिया। इस घ’टना के बाद मृ’तक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृ’तक शख्स की पहचान कुसमहौत गांव निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार के भतीजे का गांव की ही लड़की के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़के के घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़के की शादी कहीं और करा दी। शादी होने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इसी बीच रविवार की शाम दोनों प्रेमी युगल मौका पाकर घर से फरार हो गए।

दोनों के फ’रार होने के बाद गांव में खूब हं’गामा हुआ। जिसके बाद लड़की के परिजनों और गांव के लोगों ने लड़के के चाचा सुरेश कुमार को एक सप्ताह में दोनों को खोजकर वापस लाने का समय दे दिया। लड़की वालों के अल्टीमेटम के बाद युवक के परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश कर ही रहे थे कि बुधवार को लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा सुरेश पर बांस बल्ला से ह’मला बोल दिया। गं’भीर रूप से घा’यल सुरेश को परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौ’त हो गई।

उधर, घट’ना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृ’तक के श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। नीमा चांदपुरा थाना थाने की पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरो’पी सुरेंद्र सदा को गिर’फ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। घ’टना के बाद से मृ’तक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *