Press "Enter" to skip to content

दरभंगाः निजी स्कूल के संचालक से मांगी रं’गदारी, कहा- एक लाख रुपये दो नहीं तो गो’ली मा’र देंगे

दरभंगा: बिहार में लगातार अप’राध बढ़ते जा रहे हैं. एक बार फिर रं’गदारी, लू’ट, ह’त्या का सिलसिला आम हो चला है. मामला दरभंगा का है, जहां एक निजी स्कूल संचालक से रं’गदारी मांगी गई है.

दरभंगाः निजी स्कूल के संचालक से मांगी रंगदारी, कहा- एक लाख रुपये दो नहीं तो गोली मार देंगे

रं’गदारी नहीं देने पर अपरा’धियों ने दो दिन के अंदर अंजाम बुरा होने के साथ जा’न से मा’रने की ध’मकी दी है. धम’की मिलने के बाद से डरे सहमे विद्यालय के संचालक ने दरभंगा पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस पी’ड़ित संचालक के आवेदन पर मामला दर्ज करवाई में लग गई है.

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा है मामला
दरअसल बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के संचालक से अपरा’धियों ने रं’गदारी की मांग की है. विद्यालय के संचालक अभिनाश शाह ने बताया कि 5 नवंबर को एक अंजान व्यक्ति अपनी पहचान छुपाते हुए स्कूल में एक लिफाफा दे गया.

इस पत्र में एक लिफाफा था, जिसमें रं’गदारी की मांग की गई. उनका कहना है कि इस पर हमलोगों ने ध्यान नहीं दिया. फिर 18 नवंबर को दो बार अनजान नंबर से रंग’दारी का फोन आया और कहा, जिस इलाके में स्कूल है. वह इलाका हमारा है. अगर दो दिन के अंदर एक लाख रुपया नहीं दिया गया तो, गो’ली मा’र दी जाएगी.

पुलिस कर रही है जांच
वहीं सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही स्थित स्कूल संचालक से रं’गदारी की मांग की गई है. स्कूल के प्राचार्य मधु कुमारी के द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है. इस मामले में स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया है. जिसमें एक व्यक्ति ध’मकी भरा पत्र लेकर आया है. इस मामले में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया है. उसकी डिटेल निकालने के साथ ही सफल उद्भेदन के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *