Press "Enter" to skip to content

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का निध’न, नीतीश- तेजस्वी ने जताया शोक

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल का निध’न हो गया है। रविवार को पीजीआइ चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली है। 98 साल की उम्र में धनिक लाल मंडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी भी थे। आज यानी सोमवार को उनका पा’र्थिव शरीर पटना स्थित विधानसभा परिसर में लाया जाएगा।

बिहार - InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनिक लाल मंडल के निध’न पर शो’क जताते हुए कहा है, समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का निधन दुःखद। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।

उन्होंने कहा है, धनिक लाल मंडल का अंति’म सं’स्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल के नि’धन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल राजनेता और प्रशासक थे। उनके नि’धन से बिहार के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

धनिक लाल मंडल का अं’तिम सं’स्कार पैतृक गांव मधुबनी जिले के बेल्हा में होगा। मंडल के निध’न की खबर के बाद सियासत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *