Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी को गले लगाकर सीएम नीतीश ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद ये पहला मौका है जब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर नीतीश कुमार ने ख़ास अंदाज़ में तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

Bihar News Live 9 November 2022: तेजस्वी को गले लगाकर सीएम नीतीश ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं Bihar News Live 9 November 2022 Tejashwi Yadav  birthday Nitish Kumar Politics Crime

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को पहले गले लगाया और फिर जन्मदिन की शुभकामना दी। एक तरफ जहां राज्यभर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में जुट गए हैं। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

दरअसल, नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र बाटें। यही वो मौका था जब सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *