Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी ने मां और भाई के साथ मनाया जन्मदिन, लालू से आशीर्वाद लेने जाएंगे दिल्ली

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पटना स्थित राबड़ी आवास में उनकी मां और बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने केक काटा।

तेजस्वी ने मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप के साथ मनाया जन्मदिन, लालू से आशीर्वाद लेने जाएंगे दिल्ली

तेजस्वी बुधवार को दिल्ली जाकर अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही अपनी बहन मीसा भारती से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राज्यभर में आरजेडी कार्यकर्ता तेजस्वी के बर्थडे पर विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

वन मंत्री तेजप्रताप यादव ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को बर्थडे विश करते हुए कहा कि उनके भाई करोड़ों लोगों की उम्मीदों के प्यारे और हम सभी की आंखों के सितारे हैं। वे असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्हें कदम-कदम पर सफलता मिले और ईश्वर की कृपा यूं ही बरसती रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव बुधवार दोपहर में पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम में अपने पिता लालू यादव के साथ शाम में बर्थडे मनाएंगे।

तेजस्वी के बर्थडे पर पूरे बिहार में जश्न 

वहीं, दूसरी ओर आरजेडी कार्यकर्ता राज्यभर में तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आयोजन कर रहे हैं। प्रखंड स्तर तक इसकी तैयारियां की गई हैं। लोगों को मिठाइयां बांटी जाएंगी। कुछ जगहों पर भोज का आयोजन भी किया गया है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में भी केक काटा जाएगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *