Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय में सनसनीखेज वा’रदात: दिवाली की रात प्रेमी जोड़े को मा’रकर फें’का

बिहार के बेगूसराय में दिवाली की रात प्रेमी जोड़े की ह’त्या कर उनका श’व रेलवे ट्रैक पर फें’क दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे आत्मह’त्या का रूप देने की कोशिश की गई। यह वा’रदात लाखो ओपी थाना इलाके की है। ह’त्या का आरो’प मृ’तक लड़की के घर वालों पर लगे हैं। आक्रो’षित लोगों ने नेशनल हाईवे 31 जाम कर दिया।

Horror killing in Bihar Begusarai love couple murdered on Diwali night dead  bodies thrown on railway track - हॉरर किलिंग से दहला बिहार का बेगूसराय,  दिवाली की रात प्रेमी जोड़े को मारकर

जानकारी के मुताबिक मृ’तक लड़की नाबालिग थी, उसकी पहचान रूपम कुमार के रूप में हुई। उसकी मां नविता देवी सरपंच रह चुकी है। वहीं मृ’तक युवक लाखो पंचायत के ही राजा डुमरी निवासी नुनुबाबू पासवान था। वह पहले से शादीशुदा था और उसका रूपम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नुनुबाबू रूपम के पिता के यहीं काम करता था। सोमवार रात दोनों की ह’त्या कर दी गई।

जीआरपी पुलिस की सूचना पर लाखो ओपी के गुप्ता बांध के समीप रेलवे ट्रैक पहुंचे लाखो ओपी थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने दोनों श’वों को अपने क’ब्जे में ले लिया। श’व मिलते ही परिजन में को’हराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जा रही थी कि स्थानीय लोग एनच -31 जाम कर वि’रोध प्रदर्शन करने लगे।

रोते बिलखते मृ’तक की पत्नी ने बताया कि करेलाल का बेटा नुनुबाबू को ट्रैक्टर भाड़ा पर ले चलने कि बात कहकर उसे 10 बजे रात में ले गया। सुबह में जानकारी मिली कि नुनुबाबू की करेलाल की बेटी के साथ रेल टैक्स पर ला’श मिली है।

मृ’तक के पिता ने बताया करेलाल ने शिकायत की थी कि तुम्हारा बेटा हमारी बेटी को लेकर भाग गया है, उसे खोजना है। गाड़ी में बैठकर वे लोग सफापुर अपने रिश्तेदार के घर गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद वापस घर आ गए। सुबह में जानकारी मिली कि उसके बेटे की ला’श लड़की के साथ रेल ट्रैक पर मिली।

लड़की के माता-पिता हिरासत में

बताया जा रहा है कि मृ’तक नुनुबाबू करेलाल के यहां तीन साल से ट्रैक्टर चलाता था। वहीं पर करेलाल की बेटी और नुनुबाबू के बीच प्रेम संबंध हुआ। फिर दोनों की ह’त्या कर दी गई। ओपी अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में ही ह’त्या की गयी है। मामले कि जांच की जा रही है। लड़की के माता और पिता को हिरासत में लिया गया है।

 

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *