जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार आर्य को अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने दी है।

वहीं, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, मुंगेर के पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल तथा राजद नेता तथा कटिहार के पूर्व जिलाध्यक्ष तारकेशर ठाकुर को राज्य आयोग का सदस्य बनाया गया है।

प्रो. नवीन आर्या पटना विशवविद्यालय में प्रोफेसर हैं। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने इस आयोग का गठन किया है। स्थानीय निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्गों को आरक्षण दिये जाने को लेकर इस आयोग का गठन किया गया है।

मालूम हो कि राज्य में आरक्षण के लिए स्थानीय निकाय के रूप में पिछड़ेपन की प्रकृति और निहितार्थ की जांच के लिए आयोग की स्थापना का निर्देश सुप्रीट कोर्ट ने दिया है। आयोग की सिफारिशों के मुताबिक आरक्षण का अनुपात तय करना है।



















Be First to Comment