Press "Enter" to skip to content

बिहार: पटाखा जलाते हुए औंधे मुंह गिरे पूर्व विधायक विनय सिंह, वीडियो वायरल

सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह पटाखा जलाने के दौरान मैदान में औंधे मुंह गिर पड़े। विनय सिंह ने पटाखा जलाया और पीछे भागने लगे। इस दौरान वो धड़ाम से मैदान में ही गिर पड़े जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनय सिंह के गिरते ही पटाखा फूट पड़ा।

Viral Video: पटाखा जलाते हुए औंधे मुंह गिरे पूर्व विधायक विनय सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक ये घ’टना दिघवारा प्रखंड के मलखाचक के जसा सिंह खेल मैदान की है जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विनय सिंह एक फुटबॉल मैच का उद्धाटन करने पहुंचे थे। फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले विजय सिंह से पटाखा जलाने को कहा गया।

जैसे ही उन्होंने पटाखे में आग लगाई वैसे ही वो पीछे की तरफ भागने लगे। पीछे भागते हुए वो मुड़-मुड़कर पीछे देख रहे थे और इसी हड़बड़ाहट में वो औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 3 अक्टूबर की है लेकिन अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

विनय सिंह बिहार बीजेपी के बड़े नेता के तौर पर गिने जाते हैं। विनय सिंह ने ही बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनावी मैदान में पटखनी दी थी। विनय सिंह राबड़ी देवी को हराकर पहली बार सुर्खियों में आए थे। विनय सिंह इन दिनों बिहार बीजेपी में अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। विनय सिंह खेलों में रूचि रखते हैं। बताया जाता है कि विनय सिंह खुद भी फुटबॉल और बॉलीवाल के खिलाड़ी रह चुके हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *