Press "Enter" to skip to content

राजद में रारः मान गए जगदानंद, आज जा सकते हैं पार्टी ऑफिस

लालू यादव पार्टी राष्ट्रीय जनता दल, आरजेडी में जारी घमासान कुछ कम होता दिख रहा है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा बगावत का मामला शांत हो रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आग्रह पर जगदानंद सिंह मान गए हैं।

राजद में रारः मान गए जगदानंद, आज जा सकते हैं पार्टी ऑफिस, जानें कैसे राजी हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी नेताओं के मुताबिक, वह फिर से प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करेंगे। गत 2 अक्टूबर को बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफा का एलान करने के बाद वह कैमूर के रामगढ़ इलाके में अपने गांव चले गये थे। वह 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में राजद राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुला अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे।

इस बीच आज सोमवार को  जगदानंद सिंह ऑफिस आ सकते हैं। राजद नेता उनके पटना आने की संभावना जता रहे हैं। वह प्रदेश राजद कार्यालय भी जाएंगे। करीब 15 दिन बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर फिर से काम करेंगे। 21 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार दोबारा निर्वाचित होने के बाद जगदानंद सिंह को अब नये सिरे से प्रदेश कमेटी का गठन करना है।

बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से जगदानंद सिंह पार्टी और सरकार दोनों से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे की खबरें भी सामने आ चुकी थी। पुत्र सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने इसका इशारा भी दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए त्याग करना पड़ता है ।

पटना से दिल्ली के लिए निकले  जगदानंद सिंह वहां नहीं पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से भी जगदानंद दूर रहे। इस बीच आरजेडी के दलित चेहरा शिवचंद्र राम की लालू यादव के साथ तस्वीर सामने आई। कहा जाने लगा कि जगदानंद सिंह हटेंगे और उनके स्थान पर शिवचंद्र राम प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *