Press "Enter" to skip to content

बांका: मंदार स्थित पापहरणी तालाब में डू’बे तीन युवक, दो की मौ’त

बांका जिले के बौंसी प्रखंड के मंदार स्थित पापहरणी तालाब में शनिवार को स्नान करने के क्रम में तीन युवक डू’ब गए। इस क्रम में दो की मौ’त हो गई है, जबकि एक युवक बच गया। पुलिस ने दाेनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

Banka Bihar News- शोक में डूबे मृतकों के स्वजन।

मृ’तकों में वैदपुर निवासी आशीष कुमार एवं कुशमाहा निवासी सागर कुमार शामिल हैं। एक पनिया गांव निवासी विकास कुमार बच गया है। इसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक पापहरणी तालाब में स्नान के लिए गये थे। इस क्रम में अधिक पानी में जाने से दोनों की डूबने से मौ’त हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों का श’व पानी से बाहर निकाला गया है। जबकि एक अन्य विकास को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया है।

विकास गोड्डा जिले स्थित अडानी पावर प्लांट में गार्ड की नौकरी करता है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। इधर, दो युवाओं की मौ’त से परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BANKAMore posts in BANKA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *