Press "Enter" to skip to content

ललन सिंह लड़ेंगे मोकामा में अनंत सिंह की बीवी से चुनाव, जेडीयू से बीजेपी में जाने की अटकल !

इंडियाज मोस्ट वांटेड टीवी सीरीज में दिखने से चर्चा में आए बाहुबली ललन सिंह मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। कभी लोजपा नेता सूरजभान सिंह के साथ साए की तरह रहने वाले ललन सिंह अभी जेडीयू में हैं और चर्चा है कि आज वो नीतीश कुमार की पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

ललन सिंह लड़ेंगे मोकामा में अनंत सिंह की बीवी से चुनाव, जेडीयू से बीजेपी में जाने की अटकल !

मोकामा सीट पर अनंत सिंह के बाहुबल से लड़ने के लिए बीजेपी भी एक दबंग नेता खोज रही थी जो उसे भाजपा में मिल नहीं रहा। कहा जा रहा है कि बीजेपी ललन सिंह को अपना कैंडिडेट बनाकर अनंत सिंह और आरजेडी जेडीयू के महागठबंधन को कड़ा चुनावी मुकाबला देने के मूड में हैं। ललन सिंह अंडरवर्ल्ड से लेकर राजनीति के मैदान में अनंत सिंह के खिलाफ लगातार लड़ते रहे हैं।

चर्चा है कि ललन सिंह शनिवार को ही जेडीयू छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। महागठबंधन ने जहां अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मोकामा सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है, वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी को मोकामा में किसी मजबूत उम्मीदवार की जरूरत है, वो ललन सिंह हो सकते हैं।

अनंत सिंह को टक्कर दे चुके हैं ललन सिंह

मोकामा विधानसभा सीट पर ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा पहले अनंत सिंह को टक्कर दे चुके हैं। 2005 में उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। ये मुकाबला कांटे का रहा था, लेकिन ललन सिंह को महज 2 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 2010 के चुनाव में ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने अनंत सिंह के खिलाफ ताल ठोकी थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *