Press "Enter" to skip to content

बिहार विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास? जानें क्या बोले चिराग पासवान

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

नीतीश चाहें तो रूस के राष्ट्रपति बन जाएं...बिहार को बख्श दें : चिराग पासवान  - Bihar Chirag Paswan attack on CM Nitish Kumar and asked– what have you  done by being CM

लोजपा (रामविलास) उपचुनाव में क्या बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी या अलग से प्रत्याशी उतारेगी, इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। चिराग का कहना है कि अभी पार्टी ने फैसला नहीं लिया है, मंथन जारी है।

लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। लेकिन निर्णय की जानकारी उन्हें नहीं है। वे जल्द निर्णय लेंगे।

चिराग ने कहा कि शनिवार को रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है। उन्होंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे। बिहार के हर जिले में भी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी शुरुआत हाजीपुर से हो गई है।

नीतीश कुमार बिहार विरोधी : चिराग

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा। उन्होंने नीतीश को बिहार विरोधी करार दिया। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की हर नीति, हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहता है। बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हम’लावर हैं। वे जहां भी जाते हैं उनकी बुराई करना नहीं भूलते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग अपने चाचा पशुपति पारस के साथ गतिरोध को दरकिनार करते हुए दोबारा एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *