Press "Enter" to skip to content

सांसद विवेक ठाकुर को मिली अहम जिम्मेदारी, बीजेपी नेता ने ट्वीट कर जताया आभार

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके पहले ही संसदीय कार्यकाल में यह महत्वपूर्ण दायित्व देकर भरोसा जताया है। यह संसदीय समिति भारत सरकार के तीन महत्वपूर्ण मंत्रालय का संयुक्त समिति है।

सांसद विवेक ठाकुर को मिली अहम जिम्मेदारी, बीजेपी नेता ने ट्वीट कर जताया आभार

बता दें कि विवेक ठाकुर पूर्व में भाजपा द्वारा दिए गए कई संगठनात्मक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया है। विगत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव सह-प्रभारी के रूप में विवेक ठाकुर ने पार्टी को अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि संसदीय लोकतंत्र में संसद की स्थायी समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह महत्वपूर्ण दायित्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार। उन्होंने आगे ट्वीट में कहा की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निभाने तथा उसपर खरा उतरने का पूर्णतः प्रयास करूंगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *