Press "Enter" to skip to content

भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं प्रशांत किशोर- जदयू अध्यक्ष ललन सिंह

बिहार में रविवार से शुरू हुई प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर राजनेता हैं ही नहीं , वो बिजनेसमैन हैं।

PK की पदयात्रा पर भड़के ललन सिंह, बोले- भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं प्रशांत किशोर

रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर पश्चिमी चंपारण से जन सुराज पदयात्रा का आगाज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में पिछले 30 सालों से कुछ भी नहीं बदला है। लोगों की हालत खराब है। जदयू अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा है कि पिछले 30 सालों में प्रशांत किशोर कितने दिन बिहार में रहे हैं।

ललन सिंह ने कहा कि जो बिहार में रहेगा वही देखेगा कि कितना विकास हुआ है। पिछले 30 सालों में जो भी विकास कार्य हुआ है बिहार की जनता को पता है। उन्होंने कहा सूबे का बच्चा-बच्चा बिहार में हुए परिवर्तन और विकास कार्यों से अच्छी तरीके से वाकिफ है।

जदयू अध्यक्ष लगातार प्रशांत किशोर पर निशान साध रहे हैं। बीते दिनों जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बिजनेसमैन कहा था। इससे पहले बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रशंयत किशोर के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा था कि PK भाजपा की मदद कर रहे हैं। जन सुराज पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार हमला बोल रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *