Press "Enter" to skip to content

ललन सिंह को नीतीश मुंगेर जिला जेडीयू अध्यक्ष बना रहे हैं : सुशील मोदी

ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुंगेर के जिला अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह काम कोई और नहीं बल्कि नीतीश कुमार के हाथों होना है। नितीश कुमार बहुत जल्द ही ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष से  जिला अध्यक्ष बना देंगे।

मैं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नहीं बन रहा, ललन सिंह को नीतीश मुंगेर जिला जेडीयू अध्यक्ष बना रहे हैं: सुशील मोदी

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह पर बड़ा हमला किया है।  सुशील मोदी ने ललन सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें, जदयू अध्यक्ष ने सुशील मोदी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का दावा किया था।

अपने ट्विटर हैंडल पर ललन सिंह है लिखा था- 

15 साल बाद सुशील मोदी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है,  यह उनका राजनीति में डिमोशन है।  ललन सिंह ने यहां तक लिख दिया कि सुशील मोदी सचमुच दया के पात्र हैं । इसके जवाब में सुशील मोदी ने ट्विटर वॉर छेड़ दिया है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशील मोदी ने लिखा है-  

भाजपा में 17 वर्षों बाद किसी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कोई परंपरा नहीं है।  हां,  मैंने अवश्य सुना है कि नीतीश जी बहुत जल्द ललन जी को मुंह के मुंगेर का जिला अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं।

बिहार में बीजेपी और  जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद से दोनों दलों के बीच तल्ख़ियां चरम पर हैं।  दोनों दल के नेता एक दूसरे पर अक्सर नुक्ताचीनी करते देखे जाते हैं। इन दिनों ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया इन दोनों के लिए वाक युद्ध का मैदान बन गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *