Press "Enter" to skip to content

संजय झा बोले- नीतीश के 17 साल के शासन में बिहार में कहीं भी एक दिन कर्फ्यू नहीं लगा

जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। पिछले 17 वर्षों से प्रदेश में लगातार शांति का माहौल है। एक दिन के लिए भी राज्य में कहीं कर्फ्यू नहीं लगा, यह उनका ट्रैक रिकार्ड है।

संजय झा बोले- नीतीश के 17 साल के शासन में बिहार में कहीं भी एक दिन कर्फ्यू नहीं लगा

संजय झा शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंहगाई, गरीबी और बेरोजगारी एजेंडा नहीं बने, इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानबाजी हो रही है। बिहार में उनलोगों प्रयास बेकार साबित होने वाला है।

इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार की राजनीति का तरीका अलग है, यहां विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। सभी लोगों ने वर्ष 2015 में भी बिहार का रिजल्ट देखा है।

हर दल अपने ढ़ंग से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने का प्रयास करती है। हमारे नेता सभी को समान रूप से देखते हैं। सबके उत्थान एवं विकास के लिए समान रूप से कार्य करते हैं, चाहे वो दलित हों, पिछड़े हों या अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हों। जबकि भाजपा का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने और सामाजिक व साम्प्रदायिक सद्भाव समाप्त करना है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *