Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के डेलीगेट पर बिहार में विवाद, पैसा लेकर वोटर बनाने का आरो’प लगा

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बिहार में ब’वाल हो गया है। अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की सूची सामने आते ही इसका पुरजोर विरो’ध शुरू हो गया। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश आलाकमान पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। कई नेताओं ने पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश नेतृत्व की मनमानी पर आक्रोश जताया है। इसमें पैसा देकर डेलीगेट्स बनाने का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के डेलीगेट पर बिहार में विवाद, पैसा लेकर वोटर बनाने का आरोप लगा

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, किसान कांग्रेस के राजकुमार शर्मा, तिरहुत डिविजन के उपाध्यक्ष पुष्कर सहित अन्य नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इन नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में व्यापक पैमाने पर अनियमितता और धांधली की गई है। निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। राज्य भर में 594 सदस्य बनाए गए, लेकिन सभी प्रकोष्ठों से समानुपातिक तरीके से प्रतिनिधि नहीं लिए गए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रकोष्ठ के नेताओं ने जिन समर्पित कार्यकर्ताओं का नाम दिया, उसे दरकिनार कर नेतृत्वकर्ताओं ने अपने हिसाब से पीसीसी डेलिगेट्स बनाए।

राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि पीसीसी डेलिगेट्स बनाने में पैसों का लेन-देन हुआ है। जिसे कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा से कोई मतलब नहीं है, उन्हें इसमें शामिल किया गया है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं व नेताओं में जो पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश सचिव, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष आदि रह चुके हैं, उन्हें इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के डेलीगेट पर आपत्ति जताने वाले नेताओं ने आलाकमान से मांग की है कि इस सूची में सुधार किया जाए। नहीं तो वे दिल्ली में आकर सत्याग्रह करेंगे। वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने दावा किया कि डेलिगेट्स में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *