Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव की आरजेडी कार्यकर्ताओं को दो-टूक, गणेश परिक्रमा पसंद नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चापलूसी करने वाले आरजेडी कार्यकर्ताओं को दो-टूक सुनाई है। उन्होंने राज्यपरिषद की बैठक में स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी सूरत में गणेश परिक्रमा को पसंद नहीं करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि गणेश परिक्रमा करने वालों को पार्टी में सम्मान नहीं दिया जा सकता है। वह ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं। जो पार्टी के लिए काम करेगा उसका ही सम्मान होगा। उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने के निर्देश दिए।

तेजस्वी यादव की आरजेडी कार्यकर्ताओं को दो-टूक, गणेश परिक्रमा पसंद नहीं; काम करने वालों को ही सम्मान

तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरजेडी की बैठक में कहा कि बिहार की 40 में  से सभी 40 लोकसभा सीट जीतने के लक्ष्य को लेकर महागठबंधन और राजद के सभी नेताओं को काम करना होगा। क्योंकि कोई भी चीज एक दिन में नहीं बदल जाती है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं दोनों को टास्क सौंपा और कहा कि अधिक से अधिक अति पिछड़ों और दलितों को संगठन से जोड़ा जाए। कबीर और रविदास की फोटो पार्टी के पोस्टर में होनी चाहिए, ताकि उनके आदर्शों से लोग सीख लेते रहें।

तेजस्वी ने कहा कि जो भाजपा का विरो’ध करता है, उसे परेशान किया जाता है। वे इसके उदाहरण हैं। जो डरेगा, उसे डराया जाएगा। पर मैं डरने वाला नहीं। जिस अभियान पर निकला हूं, अब पीछे हटने वाला नहीं। आज जो हालात हैं उसमें जो लड़ेगा वही बढ़ेगा। जो डरेगा वह मरेगा। भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उसके टारगेट पर समाजवादी हैं।

उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो उन्हें बिहार को विशेष पैकेज, विशेष राज्य का दर्जा और आर्थिक सहायता की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा आज महंगाई, नौकरी और महिलाओं के सम्मान को भुला दी है। देश में जिस तरह का वातावरण खड़ा किया जा रहा है उसको रोकने के लिए हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और शांतिपूर्वक भाजपा के फॉर्मूले को नाकाम करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को हुड़दंग से बचने की भी नसीहत दी और कहा कि उन्हें हर अवसर पर संयमित रहना होगा। यहां सभी दल एक साथ हैं, वहीं भाजपा अकेले खड़ी है। जितनी मेरी भूमिका है उतनी ही आप सभी की भी है। दबंगई और हुड़दंग से बचना होगा और शांति से भाजपा को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब जिले के हेड जिलाध्यक्ष ही होंगे। मंत्री-विधायकों के नेता भी वही होंगे। उनके दिशा-निर्देश पर ही वहां सारे कार्यक्रम होंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *