प्रदेश राजद अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निवर्तमान अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। जगदानंद सिंह एकमात्र नामांकन दाखिल करने वाले नेता है, इसलिए उनका निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है।


बता दें कि रविवार को ही राजद प्रमुख लालू यादव ने जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने का निर्देश दिया। इसके बाद वे इस पद के लिए तैयार हो गए।

जगदानंद सिंह ने कहा था कि मेरा मन नहीं, शरीर थक गया है। पहले 12-12 घंटे तक काम करते थे, लेकिन अब 6 घंटे ही कर पा रहे हैं। हर आदमी के रिटायर होने की एक उम्र होती है। वैसे यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है कि वह कार्यभार किसे देंगे। हमने कभी इसकी इच्छा प्रकट नहीं की। यही नहीं वे किसी काम या जिम्मेवारी से भागते भी नहीं हैं। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने लोहिया और कर्पूरी ठाकुर से यही सीखा है कि जनता के लिये दी हुई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाओ।














Be First to Comment