बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग छात्रा के साथ पिछले दिनों हुआ गैंगरे’प का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि राजापाकर क्षेत्र में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने की धम’की ने सनसनी मचा दी है।

लड़की के साथ पी’ड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर गांव के ही चार मनचलों के खिलाफ 30 अगस्त को मामला दर्ज करवाया। गांव के जिन युवकों पर आरो’प लगा है, वे दबंग परिवार के हैं। एफआईआर दर्ज कराने के एक पखवाड़े के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

पहले तो पी’ड़ित पक्ष आरो’पियों के खिला’फ आवाज उठाने में डर रहा था, लेकिन जब कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं और पी’ड़ित पक्ष को बार-बार धम’की मिलने लगी तो मजबूरन 30 अगस्त को मामला दर्ज कराया। आवेदन में पी’ड़िता के परिवार वालों ने बताया कि उनकी पुत्री एक उच्च विद्यालय में पढ़ने जाती है। इस दौरान स्कूल जाने और वहां से लौटते वक्त कुछ द’बंग युवक उससे छेड़’खानी करते थे। उन्होंने अपने मोबाइल से छात्रा की गं’दी फोटो खींचने की कोशिश की और उससे अश्लील बातें भी की।

राजापाकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों के साथ अश्ली’ल हरकत करने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। इसमें एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चारों आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।














Be First to Comment