Press "Enter" to skip to content

यूरिया संक’ट पर बोले संजय जायसवाल, केंद्र ने उपलब्ध कराई खाद बिहार में हुआ घोटा’ला

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर आरो’प लगाया है कि राज्य में अगस्त महीने में यूरिया घो’टाला हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घोटाले की जांच करने और दो’षी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

यूरिया संकट पर बोले संजय जायसवाल, केंद्र ने उपलब्ध कराई खाद बिहार में हुआ घोटाला

संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन करेगी। नीतीश सरकार के शासन में अफसर खाद मा’फियाओं के साथ मिलकर यूरिया घो’टाले को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छोटे और मझौले किसान यूरिया के लिए परेशान हैं।

केंद्र ने उपलब्ध कराई पर्याप्त यूरिया
भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल पर्याप्त मात्रा में  बिहार को यूरिया उपलब्ध कराई है। लेकिन उसकी कालाबाजारी यहां हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिकनिक मनाने वाली विरो’धी पार्टी नहीं है। यह हर जगह सरकार को सावधान करेगी और जनता की आवाज को उठाएगी। अगर सरकार यूरिया घोटाले के खिलाफ एक्शन नहीं लेगी तो भाजपा आंदोलन करेगी।

कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही ख’राब हो रही है। बेगूसराय गो’लीकांड बिहार की कानून व्यवस्था की काली सच्चाई है। भारतीय जनता पार्टी ने गोली कांड में मृ’त व्यक्ति के परिजन को एक करोड़ की मुआवजा देने की मांग की है।

हर गुंडा बना राजा 
नीतीश सरकार पर हम’ला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश की सरकार में हर गुं’डा राजा बन गया है। राज्य में कानून व्यवस्था में ही गुंडे राजा बने हुए हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *