Press "Enter" to skip to content

जदयू अध्यक्ष से मिलने के बाद लेसी सिंह के बदले तेवर, बोलीं – बीमा भारती के खि’लाफ अब कोई मामला नहीं

बीमा भारती और लेसी सिंह के बीच छिड़ी आपसी जं’ग में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद लेसी सिंह के तेवर बदले हुए नजर आये। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि अब जदयू विधायक बीमा भारती को लेकर उनकी ओर से कोई मामला नहीं है। पार्टी कार्यालय में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने यह बात कही है।

जदयू अध्यक्ष से मिलने के बाद लेसी सिंह के बदले तेवर, बोलीं – बीमा भारती के खिलाफ अब कोई मामला नहीं

जदयू अध्यक्ष ने की मध्यस्थता 
अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते दिनों से मंत्री लेसी सिंह और बीमा भारती के बीच चल रहे वि’वाद पर पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने लेसी सिंह से बातचीत की है और दोनों के बीच मध्यस्थता की है। जिसके बाद से लेसी सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं। और लेसी सिंह ने कहा है कि अब उनकी तरफ से बीमा भारती को लेकर कोई मामला नहीं है।

मानहानि के नोटिस पर नहीं बोली लेसी सिंह 
लेसी सिंह ने एक दिन पहले यानी रविवार को बीमा भारती को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा था। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद लेसी सिंह के बयान में नरमी आयी लेकिन नोटिस वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद दिए गए बयान से ये साफ हो गया है कि लेसी सिंह मानहानि का नोटिस वापस ले लेंगी। उन्होंने कहा है कि अब बीमा भारती के खिलाफ उनकी तरफ से कोई मामला नहीं है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *