Press "Enter" to skip to content

बेतिया में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रे’प, शौच के लिए गई बेटी तो युवक ने किया रे’प

बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का रे’प हुआ है। घट’ना गुरुवार की दोपहर की है। लड़की की मां ने घर के शौचालय में ताला जड़ दिया था और खेत में काम करने चली गई थी। इसके बाद लड़की बांस-बाड़ी (बांस के खेत) ओर शौच करने गई थी, तभी गांव का एक युवक आया। लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसे पकड़ लिया और रे’प करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहा उसका ममेरा भाई दौड़कर उसे बचाने गया। उसे आते देख दरिं’दा फरार हो गया।

 

घ’टना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की की हालत ठीक है।

प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाई गई है। आ’रोपी युवक को छा’पेमारी कर गिरफ्ता’र कर लिया गया है। इधर घ’टना के बारे में लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में उसने बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव से पुरब बांसवारी (बांस के खेत) में शौच करने गई थी। वहीं पर गांव का ही रवि कुमार पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही नाबालिग वहां पहुंची आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पटककर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान पी’ड़ित द्वारा चिखने चिल्लाने पर उसका ममेरा भाई दौड़ कर गया तो आरो’पी युवक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसकी पुत्री ने सारी घ’टना की बात उसे बताई। वहीं पी’ड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके घर में शौचालय है। उसकी मां शौचालय में ताला बंद कर सरेह में किसी काम से गईं थी।

दरअसल, शौचालय दरवाजे पर बना हुआ है। इस वजह से बाहरी लोग भी उसका उपयोग करने लगते हैं। इसलिए लड़की की मां खेत जाते वक्त उसका ताला लॉक कर देती है। इसके बाद लड़की को मजबूरन शौच के लिए बांस-बाड़ी में जाना पड़ा। शिकारपुर थाना के एएसआई सह केस के अनुसंधानक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच और बयान के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *