Press "Enter" to skip to content

सीवान में रात में सोने के दौरान पेट पर महिला को सां’प ने ड’सा, इलाज के दौरान तोड़ा द’म

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात ब्लैक कोबरा के का’टने से एक महिला की मृ’त्यु हो गई है। मृ’तका की पहचान गंगौली निवासी मोहन कुमार की 40 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी।

इसी दौरान कहीं से एक जहरीला ब्लैक कोबरा उनके घर में पहुंच गया और महिला के शरीर पर चढ़ने लगा महिला नींद में थी जिसके बाद महिला ने सांप को देखा तो डर गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में जहरीले नाग ने महिला के पेट पर काट लिया। घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ब्लैक कोबरा महिला को काट कर पास की झाड़ियों में चला गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा महिला को उठाकर आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला का उपचार करना शुरू किया हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी महिला की स्थिति जस का तस बना रहा। सुधार नहीं होने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताया और उसे रेफर कर दिया।

बता दें कि चिकित्सकों के रेफर करने के बाद उनके परिजन गंभीर स्थिति में गोरखपुर लेकर चले गए। वहां महिला की इलाज चल रही थी। बताया जाता है कि वहां भी महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने की वजह से आज उसकी मौ’त हो गई है। इधर महिला की मृ’त्यु होने के बाद मृत’का के पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घ’टना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने की वजह से पास के झाड़ियों से साफ घर में प्रवेश कर गया था। इधर महिला की मृत्यु हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वही महिला की पोस्टमार्टम कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *