Press "Enter" to skip to content

2024 में बिहार की सभी 40 सीटों में महागठबंधन की होगी जीत, ललन सिंह का दावा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि 2024 लोकसभा के चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। 75 प्रतिशत लोगों का वोट महागठबंधन के साथ है। वर्ष 2014 में भाजपा की जीत के बाद 2015 में बिहार में उनकी करारी हार हुई थी। प्रधानमंत्री 42 सभाएं कर 53 सीट जीते थे। इस बार फिर बिहार ही नरेंद्र मोदी को रोकेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों में महागठबंधन की होगी जीत, ललन सिंह का दावा

ललन सिंह रविवार को जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में दो संख्या से शुरुआत की थी। 2024 के चुनाव में वह अपने इसी संख्या पर फिर पहुंच जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बिहार के सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करेंगे पर, हमलोग पहले से सतर्क हैं। अभी उनलोगों की दाल गलने वाली नहीं है। यहां पर हमलोग सांप्रदायिक सदभाव बिगड़ने नहीं देंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *