Press "Enter" to skip to content

बिहार: बच्चा चो’री के आरो’प में विक्षिप्त महिला की पि’टाई, वायरल हो रहा वीडियो

बच्चा चो’री के आरो’प में एक विक्षिप्त महिला की पि’टाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की रात की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि मुजफ्फरपुर न्यूज़ नही करता है।

बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला की पिटाई, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो के मुताबिक,  दर्जनों की संख्या में ग्रामीण डंडे से महिला की पिटा’ई कर रहे है और बच्चा चु’राने की बाबत पूछताछ कर रहे है। ग्रामीणों द्वारा ला’त घु’से भी महिला पर बरसाए जा रहे है। महिला चिल्ला रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नही कर रहा है।

नाम-पता भी नहीं बता पा रही है महिला
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस अधिकारी को भेजकर महिला को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर अस्पताल में इलाज कराया गया है। महिला पूरी तरह से विक्षिप्त है। वह अपना नाम पता भी नही बता पा रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में ग्रामीण चौकीदार ने खुलासा किया है कि उक्त महिला गाँवों में भटकती रहती है। डीके शिकारपुर गाँव मे भी वह भटकते पहुंच गयी थी। किसी बच्चे से वह खेल रही थी। इसे देख ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण घट’ना के हर पहलू की जांच पड़’ताल पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारियों की पुष्टि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *