नवादा मंडल कारा में एक कैदी ने जमकर उ’त्पात मचाया। कैदी ने दो बंदी और एक जेल कर्मी को दांत का’टकर ज’ख्मी कर दिया। इसके बाद जेल में ह’ड़कंप मच गया।
वहीं, युवक को आननफानन में नवादा के सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। युवक की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे श’राब मामले में गिर’फ्तार किया है।
दरअसल, नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव से पुलिस ने 27 अगस्त को श’राब मामले में प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
सिपाही उदय कुमार ने बताया कि जब से वह जेल आया है, तब से अन्य कैदियों को दौड़ा-दौड़ा कर दांत काट रहा था। उन्होंने बताया कि दो कैदी और एक जेल कर्मी को दांत काट कर जख्मी कर दिया। इधर, जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने कहा है कि युवक का इलाज कराया जा रहा है।
Be First to Comment