Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव से भिड़े सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के कैरेक्टर पर उठाया सवाल

गुरुवार को विशेष सत्र के दूसरे दिन बिहार बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खूब छींकाटशी की। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आपस में  भिड़ गए।

Dy CM Tejaswi yadav Leader Opposition in Vidhan Parishad Legislatev Council  Samarat Chaudhay raised Question on Nitish kumar Characthe DNA Nitish kumar  Vijay Chaudhari - विधान परिषद में तेजस्वी यादव ने सम्राट

दोनों नेताओं ने आपस में कई आरोप लगाए जिससे सदन में मौजूद अन्य नेता मजा लेते नजर आए। सीएम नीतीश कुमार भी हंसते नजर आए। विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने दोनों को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि आज का दिन विवाद के लिए नहीं है। तब जाकर दोनों ने अपने अपने स्थान पर बैठे और सदन का माहौल समान्य हुआ।

दरअसल, विधान परिषद में तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बधाई दी। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से चुटकी ली और कहा कि आप तो हर दल के हैं। कभी हमारे थे, आज भाजपा में हैं। इस पर सम्राट चौधरी उखड़ गए। तेजस्वी के इस तंज के जवाब में वे खड़े होकर बोलने लगे। कड़ा विरोध जताते हुए सम्राट चौधरी गरज कर बोलने लगे। उन्होंने तेजस्वी यादव को जवाब देने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैरेक्टर पर सवाल उठा दिया।

मुस्कान के साथ तेजस्वी यादव ने कि पहले आप हमारे दल राजद में थे। राबड़ी देवी मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उसके बाद जदयू में गए आज भाजपा में हैं। इसलिए आपका दल कौन-सा है यह बता दीजिए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर भड़के सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां राजतंत्र नहीं है कि आपका दल है। आपका दल क्या होता है? देश में राजशाही नहीं चल रही है।

तेजस्वी के सवालों का जवाब देते देते सम्राट चौधरी तेजस्वी के बलग में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार बदल चुके हैं। ये कब किसके साथ हो जायेंगे, किसी को पता नहीं चल सकता । यही उनका कैरेक्टर है। इन्होंने बिहार का डीएनए तय कर दिया कि बिहार का पॉलिटिकल डीएनए कहीं भी जा सकता है।

मंत्री विजय चौधरी ने भी सम्राट चौधरी पर तंज कसने से नहीं चूके। उन्होनें कहा कि  पहले एक दल में गए फिर दूसरे दल में और अब तीसरे में हैं। इस पट जवाब देते हुए सम्राट चौधरी नेकहा कि आप चिंता ना करें 2024 और 2025 में इसी दलदल में कमल ही खिलेगा।

इससे पहले विजय चौधरी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि सम्राट चौधरी से कल मुलाकात हुई थी पर नेता प्रतिपक्ष की जानकारी नहीं दी। उस समय तक पार्टी ने घोषणा नहीं की थी शायद इसलिए नहीं बताया। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पार्टी में कब किसका नाम कट जाए, यह किसी को पता नहीं होता है। सम्राट चौधरी अब नेता प्रतिपक्ष हैं इसके लिए इन्हें बधाई देता हूं। दोनों के बीच चल रही बहस में उपसभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने हस्तक्षेप किया उन्होंने सम्राट चौधरी से कहा कि आज का दिन विवाद का नहीं है। इसका असर हुआ और दोनों नेता अपनी अपनी सीट पर बैठ गए।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *