Press "Enter" to skip to content

नालंदा: मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को हाईवा ने रौं’दा, पहियों के बीच फं’सा श’व

नालंदा जिला अंतर्गत बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा टू लेन पर बुधवार की अहले सुबह रामपुर गांव के समीप रफ्तार का क’हर देखने को मिला है। जहां गिट्टी लोड ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंदते हुए 50 फीट दूर खेत में लेकर चली गई।

इससे घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौ’त हो गई। मृ’तक की पहचान रामपुर गांव निवासी नाथो महतो के (50) वर्षीय पुत्र महेंद्र प्रसाद के रूप में किया गया है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शेखपुरा से गिट्टी लोड हाईवा सरमेरा की ओर से आ रही थी। तभी बिन्द के रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार रहने के कारण हाईवा ने अपना गति से नियंत्रण खो दिया और पुल में जा टकराया जिससे मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया औऱ उन्हें रौंदते हुए अपने साथ खाई को पार करते हुए 50 फिट दूर खेतों में चली गई। शव अभी भी पहियों के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ है।

घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बिंद थानाध्यक्ष ने बताया कि हाइवा ने पहले पुल में टक्कर मारी जिसके अधेड़ को टक्कर मारते हुए खेतों में चली गई।

इस घटना में अधेड़ की मौके पर ही मौ’त हो गई है। हाईवा के अंदर फंसे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाई में जुट गई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *