Press "Enter" to skip to content

बिहार: सोते रहे पुलिसवाले और ह’थकड़ी खिसकाकर थाना से फरार हुआ 307 का आरो’पी

बिहार के लॉकअप भी अब गुन’हगारों और अपरा’धियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं. मामला पटना से सटे बिहटा से जुड़ा है जहां देर रात 307 के मामले में बंद एक अभियुक्त सह कैदी बिहटा थाना परिसर से हथकड़ी सरका कर फरार हो गया.

पटना जिला के बिहटा थाना से 307 का आरोपी हथकड़ी खोलकर भाग निकला

कैदी के फरार होने के बाद पुलिस कर्मियोंमें हड़कंप मच गया जिसके बाद आनन-फानन में उसकी गिरफ्तार को लेकर पुलिस इलाके में छापेमारी करने में जुट गयी है.

बताया जाता है कि कुछ महीने पहले एक मारपीट के मामले में 307 का अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई थी. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है.

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था लेकिन विलंब होने की वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाया जिसकी वजह से उसे फिर वापस थाना लाया गया था. जब थाना लाया गया तो उसे हाजत में रखा गया.

उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे पंखे में बैठाने के लिए दूसरे रूम में हथकड़ी के साथ रखा था. मौका देख कर वो रात को हथकड़ी सरकाकर और आराम से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. फरार होने की भनक लगते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया.

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बिहटा थाने से एक 307 का अभियुक्त फरार होने का  जानकारी प्राप्त हुई है. 307 के मामले में उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया था. फिलहाल अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *