Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय में अप’राध बेलगामः होटल मैनेजर को गो’ली मा’र की डेढ़ लाख की लू’ट

बिहार के बेगुसराय में बेखौ’फ अपरा’धियों ने लू’ट के दौरान एक होटल मैनेजर को गो’ली मा’र दी। रतनपुर ओपी क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप रविवार की रात बेखौ’फ बद’माशों ने वा’रदात को अंजाम दिया।

अपराध बेलगामः बेगूसराय में होटल मैनेजर को गोली मार डेढ़ लाख की लूट

लुटेरों ने मैनेजर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।  मैनेजर को दो गोलियां लगी है।आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जख्मी की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है। वे पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी युगल सिंह के पुत्र हैं। वह बेगूसराय के एक होटल में मैनेजर पद पर कार्यरत है। एक होटल कर्मी ने बताया कि रोज की तरह वे  रविवार की रात सुनील सिंह घर जाने से पहले रुपए लेकर ऑफिस जा रहे थे।

इसी  दौरान होटल  के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश  लुटेरों ने उसे घेर लिया। बदामश रूपये लूटने लगे तो सुनील सिंह ने लुटेरों का विरोध किया। सुनील की हिम्मत से घबराए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें दो गोलियां लग गई। सुनील से डेढ़ ला की लूट के बाद लुटेरे हथियार लहराते फरार हो गए।

जानकारी मिली है कि मैनेजर सुनील सिंह अपने प्रतिष्ठान के  कलेक्शन का पैसा कार्यालय पहुंचाने जा रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए और  खून से लथपथ मैनेजर सुनील सिंह को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक उनरी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि आस पास के सीटीटीवी का फूटेज देखा जा रहा है। इससे लूटेरों की पहचान की जा रही है। जल्द हीं कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।


Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *