Press "Enter" to skip to content

कृष्ण जन्माष्टमी: आज बाल गोपाल की भक्ति में झूमेगा शहर

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को शहर के छोटकी डेल्हा स्थित श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी। शुक्रवार को मनाए जाने वाली जन्माष्टमी को लेकर जिले भर के मठ-मंदिर सज-धज कर तैयार हैं। सुबह से लेकर रात तक धार्मिक आयोजन होंगे। शाम से लेकर आधी रात तक शहर बाल गोपाल की भक्ति में सराबोर रहेगा।

जन्माष्टमी : आज बाल गोपाल की भक्ति में झूमेगा शहर

शहर में मुख्य रूप से गौड़ीय मठ और इस्कॉन मंदिर भव्य आयोजन होगा। अन्य मंदिरों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। गौड़ीय मठ में सुबह से लेकर रात तक कार्यक्रम होंगे। भागवत का पाठ होगा।

पंचद्रव्य (दूध, दही, घी, मधु व शक्कर) के साथ ही गंगाजल से श्री कृष्ण का जन्माभिषेक होगा। 56 प्रकार के राजभोग लगेगा। रात 12.30 बजे मंदिर का पट खुलेगा। इसके बाद श्रद्धालु बाल गोपाल सहित भव्य शृंगार का दर्शन कर सकेंगे।

श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी में भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

शहर के छोटकी डेल्हा के श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी में गुरुवार की रात धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण का विशेष रूप से अभिषेक किया गया। भोग लगे। रात में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालु खूब झूमे। जन्माष्टमी को लेकर ठाकुरबाड़ी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

इस्कॉन मंदिर में सुबह पूजा-पाठ और शाम में भजन-कीर्तन

इस्कॉन मंदिर में सुबह से शाम तक पूजा-पाठ, मंगल आरती होगा। देर शाम प्रवचन। मंदिर के प्रबंधक जगदीश श्याम दास ने बताया कि शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन और आरती होगी।

भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर कथा होगी। यूथ फोरम साक्षी गोपाल के ऊपर ड्रामा और गर्ल्स फोरम भक्ति गीतों से नृत्य पेश करेगी। रात को भगवान जी का महाअभिषेक होगा। बाल गोपाल जी को 56 प्रकार के भोग लगेंगे। भोग लगेगा।

बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को फूल-माला और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। 20 अगस्त को इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रीला प्रभुपाद जी के जयंती मनाया जाएगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *