Press "Enter" to skip to content

नीतीश सरकार के मंत्रियों में दाग खोज रही बिहार बीजेपी अमिताभ बच्चन की शरण में

नीतीश सरकार की नई कैबिनेट के खिलाफ विपक्ष लगातार ह’मला बोल रहा है। पहले सुशील मोदी फिर रविशंकर प्रसाद और अब बिहार भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से पुरानी फिल्म की क्लिप के जरिए नीतीश की नई कैबिनेट पर निशाना साधा है।

नीतीश सरकार के मंत्रियों में दाग खोज रही बिहार बीजेपी अमिताभ बच्चन की शरण में

अमिताभ बच्चन की पुरानी फिल्म की एक क्लिप के जरिये बिहार भाजपा ने नीतीश सरकार और उनके मंत्रियों पर तंज कसा है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है – बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय।

इतना ही नहीं आगे लिखा गया है कि घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी है।

शपथ ग्रहण के अगले दिन से ही विवादों में घिरी सरकार 
बिहार सरकार के मंत्रियों पर उठ रहे आरो’पों के चलते नीतीश कुमार को विपक्ष का लगातार तंज सहना पड़ रहा है। शपथ ग्रहण के अगले दिन से ही कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने से भाजपा ने नीतीश मंत्रिमंडल के खिलाफ हमला बोलते हुए कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने कि मांग की थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश को संबोधित करते हुए कहा था कि नीतीश को हिम्मत दिखाते हुए कार्तिकेय सिंह को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। वहीं कृषिमंत्री सुधाकर सिंह पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे हैं।

बीमा भारती ने लेशी सिंह पर आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की थी। बीमा भारती ने कहा था कि लेशी सिंह बिहार में हत्याएं करवाती हैं और इसके सबूत उनके पास हैं। शपथ ग्रहण के 4 दिन के भीतर नीतीश सरकार आधे दर्जन विवादों में घिर चुकी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *