Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार और नौकरी देने के ऐलान पर तेजस्वी का आया रिएक्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के युवाओं को 20 लाख नौकरी व रोज़गार देने के ऐलान को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक बताया है।

नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार और नौकरी देने के ऐलान पर तेजस्वी का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सोमवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान किया है। 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता की असल मुद्दा यही है। बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उसपर काम कर रहे हैं।
जनता के असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।  4-5 दिनों से सब लोग कह रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार देंगे? आज मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने पर काम करेंगे।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि बेरोजगारी हटाना हमारी प्राथमिकता में है। हम लगातार इसका जिक्र करते रहे हैं। जनता ने हमें वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है। बेरोजगारी मुद्दा रहा है और इसे हटाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *