Press "Enter" to skip to content

भागलपुर: ट्रक के चपे’ट में आने से अधेड़ की मौ’त, ड्राइवर और ट्रक को हिरासत में लिया

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो बाइपास के समीप अहले सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक अधे’ड़ की मौ’त हो गई।

मृ’तक की पहचान रसुलगंज के निवासी अनिल सिंह(46) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृ’तक विशनपुर जिछो स्थित आर बी प्लाजा में गार्ड का काम करते थे। वह अपने घर से साईकिल से काम करने जा रहे थे।

तभी बाइपास चौराहे से आगे सामने से एक ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अनिल सिंह बुरी तरह घायल हुए सर में अधिक चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद लोदीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जिसके बाद पुलिस ने उनके शव को मायागंज अस्पताल भी भेजा जहां आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित किया गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। लोदीपुर थाने ट्रक के ड्राइवर और ट्रक को अपने हिरासत में ले लिया है।

10 दिन पहले बेटी की हुई थी शादी

मृतक के मामा भगवान सिंह ने बताया कि अनिल सिंह की दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी की शादी 10 दिन पहले 8 जुलाई को हुई थीं। अनिल सिंह हर दिन साइकिल से होटल में ड्यूटी के लिए आया जाया करते थे। लेकिन आज सुबह घटना में अपने बच्चो को छोर कर चले गए।

अनिल सिंह घर में अकेले कमाने वाले थे। उनके बेटे और एक बेटियां अभी काफी छोटी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। लोदीपुरी थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर के उपर एफआईआर की करवाई की जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *