संयुक्त विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं। राजधानी के मौर्या होटल में 3 बजे वे महागठबंधन के नेताओं को संबोधित करेंगे।

महागठबंधन के दलों ने सामूहिक रुप से यह फैसला लिया है कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को बैठक में ली थी। दो दिन पहले यशवंत सिन्हा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली एम्स भी गए थे।

सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई उस बैठक में कांग्रेस के नेता भी पहुंचे थे। कांग्रेस के शकील अहमद, माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, पूर्व राज्य सचिव केडी यादव, भाकपा राज्य सचिव राम नरेश पांडेय, माकपा राज्य सचिव ललन चौधरी, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद मनोज झा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता मौजूद थे। इन सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक मत से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने पर सहमति बनाई।

बैठक में ज्यादा से ज्यादा वोट की रणनीति बनेगी
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और शक्ति यादव ने बताया कि मौर्या होटल में विपक्ष क ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का स्वागत किया जाएगा। बैठक में यह भी रणनीति बनेगी कि इन्हें अधिक से अधिक वोट कैसे मिले। बता दें कि यशवंत सिन्हा की पढ़ाई पटना से हुई और पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है।














Be First to Comment