मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में घर जाने के दौरान अपरा’धियों ने एक व्यवसायी को गो’ली मा’र दी. बाइक सवार बेखौ’फ अपरा’धियों ने 20 हजार रुपए लू’टने के दौरान घटना को अंजाम दिया हैं.

व्यवसायी शंभु साह की मुख्य बाजार में ही किराने की दुकान है. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब व्यवसायी अपने लड़के के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे.

तीन अपरा’धियों ने घट’ना को दिया अंजाम
घ’टना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि घर जाने के दौरान रास्ते में शर्मा चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने शंभु को घेर लिया. अपराधियों ने जब शंभू से बाइक लूटने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया. इसी दौरान अपराधियों ने शंभू के पैर में गोली मार दी और फिर झोला छीन कर मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

भय का माहोल
गोली चलने के बाद आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. गोली लगने से घायल हुए शंभू को मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहाँ उसकी स्थिति अभी ठीक है. लगातार जिले में हो रही गोली बारी की ऐसी घटना से व्यवसायियों में भय का माहोल बना हुआ है.

पुलिस कर रही छापे’मारी
घट’ना के संदर्भ में सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया. जहां अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी को मोतिहारी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.

साथ ही घटना स्थल के लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों की बाइक को बरामद किया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.















Be First to Comment