Press "Enter" to skip to content

दरभंगा में गाय की चो’री के बाद ब’वाल, ज’मकर बर’से ईं’ट-पत्थ’र; फा’यरिंग से तना’व

बिहार के दरभंगा जिले में गाय की चोरी के बाद बवाल हो गया। चो’री हुई गायों को गांव के किसान ढूंढने दूसरे गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच जमकर ‘ईंट-प’त्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान फा’यरिंग भी हुई। एक पत्रकार रो’ड़ेबाजी करने वालों का वीडियो बना रहा था, तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। मामला सिंहवाड़ा प्रखंड के गांव मुहम्मदपुर पश्चिमी टोल शेखपट्टी का है।

जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा प्रखंड के चमनपुर और कनौर गांव में बुधवार रात कई किसानों की लगभग आधा दर्जन गाय चोरी हो गईं। किसान रात से ही गाय की खोज में जुटे थे। गुरुवार सुबह 6 बजे कुछ किसान गाय ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मुहम्मदपुर पश्चिमी टोल शेखपट्टी पहुंचे। वहां अपनी गाय को पिकअप एवं बगीचे में देख स्थानीय लोगों को बताया। तब तक चमनपुर से कुछ और किसान जुट गए। जब वे गाय ले जाने लगे तो मुहम्मदपुर निवासी कल्लू अपने पूरे परिवार के साथ जुटकर किसानों के साथ हाथापाई करने लगा।

तब इसकी सूचना स्थानीय लोगों एवं चमनपुर के किसानों ने कमतौल थाने की पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के समक्ष ही कल् के घर की छत से ईंट-पत्थर बरसाये जाने लगे।

चमनपुर के आधा दर्जन किसानों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। कल्लू के घर की छत से पुलिस के सामने ही हवाई फायरिंग भी की गयी। एक पत्रकार जो वीडियो बना रहा था, उसकी भी भीड़ ने पिटाई कर दी। इसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे तनाव हो गया।

इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस समझाइश करने में जुटी है। जिला कार्यालय में सूचना देने के बहुत देर बाद भी मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल नहीं पहुंच पाया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *