Press "Enter" to skip to content

मेरठ में गैस सिलेंडर फ’टने से मकान ध्व’स्त, महिला की मौ’त, मलबे में कई लोग दबे

उत्तर प्रदेश : मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हाद’सा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर फ’टने से पूरा मकान धरा’शाई हो गया। धमा’का इतना तेज था कि आसपास के मकान भी क्ष’तिग्रस्त हो गए।

बगल वाला मकान भी गिर गया। मकान के मलबे में कई लोग दबे हैं। तीन लोगों को निकाला गया है। इनमें एक महिला की मौ’त हो गई है। अपुष्ट सूत्र दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। तीन मकानों में 10 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है।

लिसाड़ीगेट के समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर हादसा हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान गिर गया और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।

कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीम लगी है। 2 बुलडोजर लगाकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौ’त हो गई है।

Share This Article
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *