सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात बाइक सवार बेखौ’फ अपरा’धियों ने युवक से लू’टपाट की घ’टना के बाद उसे गो’ली मा’र दी। घ’टना के बाद घाय’ल युवक को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।

पी’ड़ित युवक की पहचान दरौली थानाक्षेत्र के अगसरा गांव निवासी वकील यादव के 26 वर्षीय पुत्र अभय कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अभय कुमार अपने सहपाठियों को बाइक पर बिठाकर मैरवा स्टेशन ट्रेन पकड़वाने के लिए आ रहा था।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की इसके बाद पॉकेट में जो भी पैसे थे। उसको लूटने के बाद अपराधियों ने जाते समय एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद युवक के गर्दन में गोली लगी। उसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले।

घ’टना के बाद पी’ड़ित युवक को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति बेहद गं’भीर बताते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति बेहद गं’भीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गया है।

घटना के बाद मैरवा थाने के पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस संबंध में समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने जिला प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कहते हुए उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।















Be First to Comment