Press "Enter" to skip to content

बिहार : अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजेगी जेडीयू, राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान

बिहार : राज्यसभा उपचुनाव के लिए जेडीयू ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से सोमवार को इसकी घोषणा कर दी गई। अनिल हेगड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के सहयोगी भी रहे हैं। वर्तमान समय में पार्टी में अभी वे राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी हैं।

बता दें कि राज्यसभा के सदस्य रहे किंग महेंद्र के निधन के बाद एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर जेडीयू से ही किसी उम्मीदवार को बाकी बचे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना है, और अब पार्टी ने संगठन में लंबे अरसे से काम करने वाले अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

अनिल हेगड़े मूलतः कर्नाटक के रहने वाले हैं और समता पार्टी के समय से ही जेडीयू से जुड़े हुए हैं। अनिल हेगड़े पांच हजार दिनों से भी ज़्यादा गेट समझौता के खिलाफ पार्लियामेंट गेट और जंतर मंतर पर गिरफ़्तारी देते रहे थे। वो किसान परिवार से हैं और बेहद मिलनसार और सादगी पसंद नेता माने जाते हैं।

अनिल हेगड़े के साथ राज्यसभा जाने वाले लोगों की रेस में केसी त्यागी, अफाक अहमद जैसे नाम भी शामिल थे लेकिन पार्टी ने अनिल हेगड़े को ही उच्च सदन भेजने का फैसला लिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *