Press "Enter" to skip to content

डिप्रेशन के चलते 17वीं मंजिल से कू’दकर महिला ने की आत्मह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी में 17वीं मंजिल से कूदकर 47 वर्षीय महिला ने आत्मह’त्या कर ली। बुधवार चार बजे हुई घ’टना से सोसाइटी में अ’फरा-तफ’री मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर श’व पोस्ट’मार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने डिप्रेशन के चलते आत्मह’त्या की है। हालांकि अभी सभी बिंदुओं पर मामले की जांच जारी है।

कविनगर पुलिस के मुताबिक लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी के थ्री-सी टावर के फ्लैट नम्बर 1711 में नितिन साहनी परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में 22 वर्षीय बेटे व 18 वर्षीय बेटी के अलावा पत्नी रंजना साहनी (47) थीं।

बुधवार तड़के 4:30 बजे रजनी साहनी बालकनी से नीचे कूद गईं। जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर मौ’त हो गई। सोसाइटी के मैनेजर मनोज यादव का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थीं। सुरक्षा गार्डों से घटना की जानकारी लगते ही डायल-112 और लालकुआं पुलिस चौकी को सूचना दे दी गई थी।

कविनगर एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। नितिन साहनी के मुताबिक कि उनकी पत्नी बीमार चल रही थीं। प्रथम दृष्टया डिप्रेशन के चलते महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *