Press "Enter" to skip to content

बिहार : NCERT : कक्षा एक से तीन तक नये रूप में होगा रिपोर्ट कार्ड

NCERT : कक्षा एक से तीसरी तक के बच्चों के लिए अब नए डिजाइन की प्रोग्रेस रिपोर्ट (प्रगति पत्रक) तैयार की गई है। इसे इसी सत्र से लागू किया जायेगा। यह पूरी तरह रंगीन बनाया गया है। छह पृष्ठ के प्रगति पत्रक के पहले पृष्ठ पर बच्चे का नाम, रौल नंबर, जन्म तिथि, रक्त समूह, वजन, मनपसंद खेल, भोजन, रंग आदि को बच्चों द्वारा भरा जायेगा।

ज्ञात हो कि यह प्रगति पत्रक साल में चार बार तैयार किया जायेगा। इसमें यह देखा जायेगा कि हर महीने बच्चे में क्या प्रगति हुई। चार सत्र में पहला सत्र अप्रैल से जून तक होगा। दूसरा सत्र जुलाई से सितंबर, तीसरा सत्र अक्टूबर से दिसंबर और चौथा सत्र जनवरी से मार्च तक रहेगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, एनसीईआरटी द्वारा यह प्रगति पत्रक तैयार किया गया है।

छह जानकारी सहपाठी द्वारा भरी जायेगी: मैं हर दिन दांतों की सफाई करता हूं, मैं गीत, कविता सुना सकता हूं, मैं सफाई के कार्य में सहयोग करता हूं आदि बच्चों द्वारा भरा जायेगा। वहीं, छह जानकारी सहपाठी द्वारा भरी जायेगी। इसमें सहपाठी द्वारा आकलन को भरा जायेगा। छात्रों का अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक का प्रगति पत्रक तैयार किया जायेगा।

इसमें जिन छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होगी, उसका कारण शिक्षकों को बताना होगा। हर महीने की उपस्थिति भी बतानी होगी। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि इस साल से नए डिजाइन का प्रगति पत्रक होगा। साल में चार बार छात्रों का आकलन किया जायेगा। इससे हर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का पता चलेगा। उसी के अनुसार सुधार भी किया जायेगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *