Press "Enter" to skip to content

“मोदी जी मेज बनवाना चाहते हैं” खुद को PM का निजी सचिव बताकर की ठ’गी की कोशिश

खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्राइवेट सेक्रेटरी बताकर एक व्यक्ति द्वारा धो’खाधड़ी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने शिका’यत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके दी है।

फिलहाल इस बारे में स्पष्ट कोई जानकारी पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि मामले की जांच दिल्ली पुलिस की तकनीकी रूप से बेहद सक्षम मानी जाने वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट को सौंपी गई है। बहरहाल इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस का कहना है सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्राइवेट सेक्रेटरी बताकर एक शख्स ने मेल किया और एक व्यक्ति से धो’खाधड़ी की कोशिश की। मेल करने वाले शख्स की जल्द पहचान कर ली जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है, ताकि इस तरह से प्रधानमंत्री के नाम पर धो’खाधड़ी करने वाले शख्स से जनता को भी आगाह किया जा सके।

बताया जा रहा है कि विवेक कुमार के नाम से एक मेल कुनाल मर्चेंट नाम के शख्स के पास गया था। इस मेल को भेजने वाले शख्स ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बताया और प्रधानमंत्री के लिए एक मेज बनाने का ऑर्डर दिया।

उसका कहना था कि मोदी जी दफ्तर में इसका इस्तेमाल करेंगे। कुनाल मर्जेंट नाम के शख्स से ही पुलिस को शिका’यत मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से बस इतना ही कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के नाम से फ’र्जीवाड़ा करने वाले आरो’पी को जल्द पक’ड़ लिया जाएगा।

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *