मुजफ्फरपुर: मड़वन पीएचसी में मंगलवार की शाम बंध्याकरण कराई एक 26 वर्षीया महिला का ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज हो कर घर जाने के बाद अचानक उल्टी शुरू हो गई और फिर अचानक मौ’त हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर द्वारा गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया गया हैं, जिसके कारण मरीज की जा’न गई हैं। देर रात तक श’व को पीएचसी परिसर में रख डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते रहे।
खबरों के अनुसार, मृ’तका की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया निवासी पिंटू महतो की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। मृ’तका के पति पिंटू महतो ने बताया कि सोमवार की सुबह मड़वन पीएचसी में बंध्याकरण के लिए पत्नी को भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह उसे ऑपरेशन के बाद पीएचसी से डिस्चार्ज कर दिया गया। शाम में अचानक उल्टी शुरू हो गई तो फिर लेकर मड़वन पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल जाने के क्रम में ही मरीज ने द’म तो’ड़ दिया।
मरीज की मौ’त पर परिजन मुआवजा और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे। सूचना के बाद करजा थाने के दरोगा नंदकिशोर कुमार ने मौके पर पहुंच परिजनों व अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की। वहीं सभी को समझा-बुझाकर श’व को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।
उधर, पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों का आरोप गलत है। ऑपरेशन सही तरीके से ही हुआ था। परिजनों के अनुसार डिस्चार्ज के बाद मृ’तका को वोमेटिंग की समस्या हुई। हालांकि शिकायत के आलोक में जांच कराई जाएगी।

इलाज़ के 24 घंटे बाद महिला की मौ’त,परिजनों ने किया हंगामा
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार द्वारा बाबा बर्फानी स्वरूप महादेव का भव्य एवं आकर्षक सजा दरबार
- बांकीपुर में पीके ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?
- बिहार में मानसून का कहर, 24 जिलों में अलर्ट जारी.. मुजफ्फरपुर में सुबह हो रही जोरदार बारिश
- 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे
- वंदे मातरम सेवा मंच द्वारा निःशुल्क कांवड़िया शिविर आयोजित, सदस्यों को भी किया गया सम्मानित
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
- अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाते में नहीं पहुंची राशि
- मुजफ्फरपुर जिले में हिटवेव एक्शन प्लान लागू, डेडिकेटेड बेड तैयार
- अस्पताल में बेड पर पड़ा लावारिस मरीज इलाज के अभाव में हार गया जिंदगी से जंग
- लगातार की जा रही पहल, लोग समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार कराएं
- धूल-धुएं से सांस की बीमारी का खतरा, खेती भी होगी बर्बाद, सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ लोग एकजुट
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
- अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाते में नहीं पहुंची राशि
- मुजफ्फरपुर जिले में हिटवेव एक्शन प्लान लागू, डेडिकेटेड बेड तैयार
- अस्पताल में बेड पर पड़ा लावारिस मरीज इलाज के अभाव में हार गया जिंदगी से जंग
- लगातार की जा रही पहल, लोग समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार कराएं
- लीची की बुकिंग और लोडिंग में खेल, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम ताक पर
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार द्वारा बाबा बर्फानी स्वरूप महादेव का भव्य एवं आकर्षक सजा दरबार
- बिहार में मानसून का कहर, 24 जिलों में अलर्ट जारी.. मुजफ्फरपुर में सुबह हो रही जोरदार बारिश
- वंदे मातरम सेवा मंच द्वारा निःशुल्क कांवड़िया शिविर आयोजित, सदस्यों को भी किया गया सम्मानित
- सहरसा में खड़ी DEMU ट्रेन में भीषण आ’ग, इंजन और एक बोगी ज’लकर खा’क; 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
- 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Be First to Comment