मुजफ्फरपुर : शहर के नगर थाना क्षेत्र से 11 अगस्त की शाम से पुरानी गुदरी शनि मंदिर गली निवासी मुन्नी देवी और शंकर साह की बेटी 17 साल की कुमारी लापता है। पुलिस अब तक उसे नहीं खोज सकी है।

इसके खिलाफ मंगलवार को गुस्साये परिजनों ने शहर के प्रभात सिनेमा चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया है की पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा कर थक चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

परिजनों ने कहा कि पुलिस से गुहार लगाने पर पैसे मांगे जाते हैं। इसके बाद पैसे नहीं देने पर उन्हें वापस भेज दिया जाता है।




















Be First to Comment